Top 10 CTI College list in India

CTI का पूरा नाम है – Craftsmen Training Institute जबकि इसके अंतर्गत चलने वाले कोर्स को – CITS (Crafts Instructor Training Scheme)कहा जाता है । ITI पास छात्र CTI कॉलेज में एडमिशन लेकर Instructor Training करते  है।कोर्स पूरा करने के बाद उसे ITI Instructor / Trainer बनने का मौका मिलता है। और लोग अपने कैरियर को संवार सकते है ……….
                                          बर्तमान  समय में जो भी छात्र  ITI पास है वह  सपना देखता है कि वह सिर्फ़ नौकरी पाने वाला न बने बल्कि Instructor बनकर दूसरों को भी प्रशिक्षित करे। इस सपने को पूरा करने के लिए CTI College का महत्व सबसे अधिक है। इसके बाद वो आईटीआई कॉलेज में अध्यापन का कार्य कार सकते है जहाँ उन्हें बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा और वो अपनी प्रतिभा और निखार पाएंगे और देश के विकाश में अपना योगदान दे पाएंगे ……..
cti college

भारत में कुल कितने CTI College है -

कॉलेज में एडमीसन लेने के लिए उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है उसके बाद मेरिट के अधर पर कॉलेज अलाट किये जाते है  भारत में CITS प्रशिक्षण निम्नलिखित संस्थानों के माध्यम से कराया जाता है भारत में कुल  46 cti college है जो इस प्रकार है  –
  1. राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI)-28
  2. राज्य सरकारी ITOTs (Institute of Training of Trainers)-6
  3. निजी ITOTs –12
BED COLLEGE

कोर्स की अवधि

यह कोर्स पुरे १ साल का होता है  |जिसमे 2सेमेस्टर होते है | इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों  शामिल है | इसमें सभी ट्रेडो में  Electrician, Fitter, Welder, Draughtsman, Computer Software Application, आदि में यह कोर्स कराया जाता है 
CTI COLLEGE

फीस

सरकारी CTI कॉलेज में बहुत कम फीस (लगभग ₹3000–₹5000 सालाना)                                     प्राइवेट कॉलेज से CTI करने में ₹40,000–₹70,000 तक भी हो सकती है।

http://studentlifeline.in

पात्रता

शैक्षिक योग्यता:                                           

मान्यता प्राप्त संस्थान NCVT/SCVT से ITI पास होना आवश्यक है।
कुछ ट्रेड्स के लिए Diploma या B.Tech वाले भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा:

न्यूनतम 18 वर्ष।
अधिकतम उम्र सीमा राज्यों के अनुसार अलग हो सकती है।

 प्रवेश प्रक्रिया (Admission Process):

हर साल CITS Entrance Exam कराया जाता है।
परीक्षा पास करने के बाद छात्र को Counselling के माध्यम से सीट अलॉट होती है।

भारत के 10 महत्वपूर्ण CTI/NSTI COLLEGE

CTI COLLEGE
  1. NSTI, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)
  2. NSTI, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
  3. NSTI, हैदराबाद (तेलंगाना)
  4. NSTI, बेंगलुरु (कर्नाटक)
  5. NSTI, चेन्नई (तमिलनाडु)
  6. NSTI, मुंबई (महाराष्ट्र)
  7. NSTI, भोपाल (मध्य प्रदेश)
  8. NSTI, देहरादून (उत्तराखंड)
  9. NSTI, जम्मू और श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)
  10. NSTI, वाराणसी (उत्तर प्रदेश)                                
राज्य वार  सूची 

 

उत्तर प्रदेश – NSTI-Kanpur | उद्योग नगर, कानपुर, यूपी | 
 NSTI-Allahabad | न्यू कटरा रोड, इलाहाबाद, यूपी |                                                                                      
उत्तराखंड– NSTI-Dehradun | माजरा, ग्रीन पार्क, निरंजनपुर, देहरादून |
NSTI-Haldwani – केडीपुलई, काठगोदाम-हल्द्वानी, जिले नैनीताल

 ओडिशा– NSTI-Bhubaneswar | मंचेश्वर रेलवे स्टेशन रोड, मंत्रेश्वर इंडस्ट्रियल एस्टेट, भुवनेश्वर | 
 कर्नाटक– NSTI-Bengaluru (NSTI Western Region) | होसुर रोड, बैंगलोर | 
केरल– NSTI-Calicut  गोविंदपुरम, कोझिकोड, केरल –
| | NSTI-Trivandrum (Women) | कज़हाकुट्टम, त्रिवेन्द्रम, केरल | 
गुजरात– NSTI-Vadodara (Women) | शांति नगर, तरसाली, वडोदरा, गुजरात-
जम्मू एवं कश्मीर– NSTI-Jammu | रीन पैलेस के पास, चट्टा रोड, जम्मू | 
झारखंड-NSTI-Jamshedpur | पॉलिटेक्निक कैम्पस, आदित्यपुर, जमशेदपुर 
तमिलनाडु-NSTI-Trichy | आईटीआई परिसर, सीओई 
तेलंगाना– NSTI-Hyderabad (Ramanthapur) | हैदराबाद, रमणथपुरम 
राजस्थान– NSTI-Jodhpur | हेवी औद्योगिक क्षेत्र, जोधपुर
हरियाणा-NSTI-Panipat (Women) | पानीपत, हरियाणा
 हिमाचल प्रदेश- NSTI-Shimla (Women) | सिएमेट बिल्डिंग, डाइट परिसर के पास, शिमला

CTI कोर्स करने के फायदे

TEACHER
  • Instructor बनने का मौका  – ITI पास करने के बाद सिर्फ नौकरी तलाशने के बजाय आप शिक्षक बन सकते हैं।
  • सरकारी नौकरी की संभावना – CITS पास छात्रों को सरकारी ITI में Instructor की नौकरी मिल सकती है।
  • प्राइवेट सेक्टर में अवसर – निजी ITI और इंडस्ट्री में भी Instructor की डिमांड होती है।
  • सम्मान और स्थिर करियर – Instructor बनने पर समाज में एक सम्मानजनक पहचान और स्थिर करियर मिलता है।
  • वेतन  – सरकारी Instructor का वेतन 40,000 से 60,000 रुपये प्रतिमाह तक होता है।

हमारा ब्लॉग अगर आपको पसंद आया हो तो कृपया कमेंट बॉक्स में कमेन्ट जरुर करे और इसी तरह की नै जानकारी पाने के लिए हमसे जुड़े रहे  ………अपना कीमती समय देने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद ………..

1 thought on “Top 10 CTI College list in India”

Leave a Reply

Scroll to Top